उरई, दिसम्बर 10 -- जालौन। युवक द्वारा युवती को फोन पर परेशान करने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी आमिर ने किसी तरह उसका मोबाइल नंबर ले लिया और वह उसे लगातार फोन करके परेशान करता रहता है। कई बार समझाया कि वह उसके नंबर पर कॉल न करे। इसके बाद भी वह मान नहीं रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...