बांदा, जनवरी 31 -- बांदा। संवाददाता मर्का थानाक्षेत्र के मऊ गांव निवासी 20 वर्षीय ममता पुत्री विशाल ने गुरुवार दोपहर कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी के सहारे दुपट्टा से फांसी लगा ली। घरवाले आनन फानन फांद काटकर सीएचसी बबेरू लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका सात बहनों में छठवें नबंर की थी। पांच बहनों की शादी हो चुकी है। घटना का कारण अज्ञात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...