हमीरपुर, मई 14 -- कुरारा। कुरारा थानाक्षेत्र के उमराहट गांव में युवती घरवालों से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। युवती के मामा ने हत्या कर शव यमुना नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। कुरारा थानाक्षेत्र की उमराहट गांव में मंगलवार की दोपहर 19 वर्षीय निक्की पुत्री राजा श्याम सिंह ने परिजनों से नाराज होकर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर लड़की की मामा शंकर ने यूपी 112 को सूचना दी। परिजनों पर हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंकने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...