गाज़ियाबाद, दिसम्बर 14 -- लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी में शनिवार देर शाम युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी में श्रीकांत पाठक की 19 वर्षीय पुत्री विभा ने शनिवार शाम कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे की सहायता से फंदा लगा लिया। घटना के समय परिजन किसी कार्य के चलते घर से बाहर गए थे। घर पहुंचने पर पुत्री को न देखकर परिजन ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज न आने पर परिजनों ने लोगों की सहायता से दरवाजा तोड़ा। अंदर पुत्री को पंखे से लटकता देख परिजन उसे उतारकर संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर पुलिस को मामले की सूचना दी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.