पटना, दिसम्बर 5 -- जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया की युवती ने अपने परिजनों पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि उसने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया, लेकिन उसके परिजन उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित युवती का कहना है कि उसने 29 जून 2025 को मर्जी से जीतलाल पथ जक्कपुर एक युवक से प्रेम विवाह किया। तब से वह इसी मोहल्ले में अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है। शादी से नाराज उसके परिजन कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। युवती का आरोप है कि चार दिसंबर की रात 11 बजे उसके मामा कुछ लोगों के साथ घर पहुंचे और हत्या करने की धमकी देने लगे। उन लोगों का कहना था कि वह अपने घर लौट आये। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उ...