रामपुर, मार्च 25 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने रविवार की देर रात डायल 112 पर फोन करके बताया कि रेलवे स्टेशन पर उसे दो व्यक्ति जहर खिलाकर चले गए हैं। जिससे उसकी हालत बिगड़ रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष से एक गांव निवासी युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा था। युवक ने उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी वायरल कर दिए थे। जिसके बाद उसने युवक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। आरोप लगाया कि युवक जमानत पर बाहर आए हुआ है और वह होली का त्योहार मनाने के लिए अपने गांव पिता के पास आई हुई थी। जब वह दिल्ली में अपनी मां के पास जाने के लिए घर से निकली तो आरोपी युवक ने एक बार फिर से उसका फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद उसने युवक को फोन करके विरोध जताया। आरोप है कि वह ट्रेन पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.