नोएडा, फरवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जलपुरा गांव में 30 वर्षीय युवती ने गुरुवार रात पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस के अनुसार खोजी थाना केराकत जौनपुर निवासी बरखा सिंह जलपुरा गांव में ट्विंस बिल्डिंग में अपनी नानी के पास बचपन से रहती थी। युवती की मां की मौत हो चुकी है। युवती के पिता अलग रहते हैं। गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे युवती अपने फ्लैट की छत पर गई। वहां से उसने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें युवती ने लिखा कि महादेव, मेरी जिंदगी में अब बचा ही क्या है। मैं अब जीना नहीं चाहती। मेरी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया...