विकासनगर, दिसम्बर 9 -- सेलाकुई के बहादुरपुर में एक युवती ने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा है। युवती सेलाकुई में ही एक कंपनी में काम करती थी। पिछले चार साल से वह सेलाकुई में अपनी बहन के साथ रहती थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय अंजलि रावत पुत्री आनंद सिंह रावत, निवासी रामनगर चार साल से अपनी बहन और जीजा के घर सेलाकुई बहादुरपुर में रह रही थी। वह सेलाकुई की एक कंपनी में काम करती थी। बताया जा रहा है कि सुबह वह कंपनी गई थी, लेकिन दोपहर बारह बजे ही घर आ गई। उस समय उसके जीजा कंपनी में काम से गए थे। जबकि बहन अपने ब्यूटीपार्लर में थी। उनका लड़का भी स्कूल गया था। घर में कोई सदस्य न होने के कारण उसने कमरे में पंखे पर च...