बलिया, फरवरी 22 -- बेल्थरारोड (बलिया)। मईल क्षेत्र के भागलपुर पुल से शनिवार की शाम युवती ने छलांग लगा दी। हालांकि नाविकों ने युवती को बचा लिया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। युवती जनपद के नगरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस ने पूछताछ कर जानकारी ली। देवरिया को जोड़ने के लिए तुर्तीपार-भागलपुर के बीच सरयू नदी पर निर्मित पुल पर एक युवती पहुंची और देखते ही देखते छलांग लगा दी। छलांग लगाते समय नाविकों की नजर उस पर पड़ गई और फिर वह उसे बचाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद नाविकों ने उसे बाहर निकाला और सीएचसी सीयर पर पहुंचाया गया। युवती के छलांग लगाने के चलते पुल पर भारी भीड़ जुट गई और जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाया और आवागमन बहाल किया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.