लखनऊ, जनवरी 4 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई क्षेत्र में एक युवक और उसकी पत्नी युवती की फोटो वायरल करने की धमकी देकर प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता ने मारपीट सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। तेलीबाग क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि क्षेत्र का ही निवासी शिवम उसको फोन पर फोटो वायरल करने की धमकी देता है और मिलने का दबाव बनाता है। आरोप है कि शिवम की पत्नी घर आकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देती है। आरोपी उसे उठा लेने और बदनाम करने की धमकी दे रहा है। धमकियों से परेशान पीड़िता ने पीजीआई थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.