प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। मीरापट्टी धूमनगंज निवासी एक युवती ने रविवार को जहर खाकर जान दे दी। उसने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस के मुताबिक छात्रा का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मीरापट्टी निवासी सुरेश चंद्र मजदूरी करते हैं। उनकी चारों संतानों में तीसरे नंबर की 24 वर्षीय नीलम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। रविवार शाम नीलम की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पास के ही एक निजी अस्पताल ले गए जहां से स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेज दिया गया। एसआरएन में इलाज के दौरान रविवार रात नीलम की मौत हो गई। सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम में सल्फास जैसा जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...