संभल, जनवरी 4 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल निवासी संतोष पुत्री महेन्द्र सिंह ने रविवार को चाचा पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। जिसमें युवती ने बताया कि पिता भाइयों के साथ पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं जबकि मां बेटी दोनों घर पर रहते हैं। शनिवार की रात चाचा घर आया और गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज का विरोध किया तो ईंट मार दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...