कौशाम्बी, फरवरी 15 -- कोतवाली क्षेत्र के एदिलपुर गांव की मनोरमा देवी पुत्री महेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह पारिवारिक बातों को लेकर रिश्ते का चाचा गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...