गढ़वा, फरवरी 9 -- गढ़वा। खरौंधी थानांतर्गत कूपा गांव निवासी कृष्णा भुइयां की 19 वर्षीया पुत्री किरण कुमारी में कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास की। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद वह कीटनाशक खा गई। जानकारी मिलने पर परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...