गढ़वा, फरवरी 1 -- गढ़वा। गढ़वा थाना अंतर्गत झलुआ गांव की 18 वर्षीय हाजरा खातून पिता स्व असलम अंसारी ने रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। हाजरा की मां ने बताया कि घरेलू कामकाज नहीं करने पर डांट-फटकार किया गया था। उससे आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया। उसके बाद उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सदर अस्पताल में इलाजरत हाजरा खातून की स्थिति में सुधार हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...