बांदा, जनवरी 27 -- बांदा। संवाददाता कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती रविवार की रात गांव के प्रेमी के साथ फरार हो गई। अपने साथ घर से करीब ढाई लाख रुपये के जेवर व नकदी भी ले गई। सुबह जेवर व युवती को गायब देखा तो परिजन थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। मां ने बताया कि गांव का यज्ञदत्त बेटी को भगाकर ले गया गया है। उसके साथ काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहे थे। अपने साथ बेटी दो सेट पायल, बिछुवा, मंगलसूत्र, दो सेट बिजली व 10 हजार रुपये नकद ले गई है। पुलिस ने यज्ञदत्त के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। एसआई प्रशांत कुमार त्यागी ने बताया कि दोनों की तलाश को पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...