फिरोजाबाद, जनवरी 1 -- थाना पचोखरा के एक गांव निवासी एक युवती को पास के ही स्कूल में बुलाकर दो युवाओं ने छेड़छाड़ कर डाली। पीडिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। युवती के खेत के निकट एक स्कूल है। आरोप है कि युवती को मनोज कुमार पुत्र नंदराम निवासी गारापुर थाना एत्मादपुर आगरा ने बहाने से वहां पर बुला लिया। जब युवती वहां पर पहुंची तो उसने एवं उसके एक अन्य साथी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर शुरू कर दी। जब वह चीखी तो कुछ लोग आ गए। जिनको देख दोनों भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...