मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को सोशल मीडिया पर एक युवक अश्लील टिप्पणी और मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। पीड़िता ने साइबर थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। युवती के अनुसार, आरोपित ने उसके सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट किए और उसकी तस्वीर का दुरुपयोग कर रील बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दी। घटना के बाद से युवती मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...