फतेहपुर, जनवरी 21 -- मलवां। प्रेम प्रसंग के विरोध में इटावा के सौरभ यादव का बेरहमी से कत्ल हो गया। सौरभ युवती को साथ ले जाने की जिद पर अड़ा था। जिसके बाद युवती के पिता ने अपने दामाद और अन्य साथियों के साथ मिलकर सौरभ की धारदार हथियार से वार कर हत्या की थी। थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में रोड किनारे मंगलवार सुबह सौरभ का शव पड़ा था। उसके चेहरे और सिर में धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि सौरभ सोमवार को हरसिंहपुर गांव आया था। युवती के घर पहुंचने पर बवाल हुआ था। युवती के जीजा, पिता और अन्य परिजनों ने सौरभ के साथ मारपीट की। उसको वापस इटावा जाने की बात कह रहे थें। लेकिन वह युवती को साथ ले जाने की जिद पर अड़ा था। इसी बात पर विवाद हत्या तक पहुंच गया। मलवा थाने की कुंअरपुर पुलिस चौकी घटनास्थल से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर...