बदायूं, दिसम्बर 24 -- इस्लामनगर। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने गांव में ही अपनी नानी के घर आए दो लड़कों पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि युवक उनकी बेटी को बहकाकर घर में रखे रुपये व लगभग चार लाख रुपये का सामान भी अपने साथ ले गए हैं। पिता द्वारा ननिहाल में आए दो युवकों और युवती के खिलाफ आभूषण और नकदी ले जाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...