बांदा, जनवरी 4 -- बांदा। संवाददाता नरैनी में युवती के बहला फुसलाकर ले जाने पर मां ने थाने में तहरीर दी है। थाना गिरवां क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना में तहरीर दी है। बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़िता ने बताया कि बड़ोखर बुजुर्ग गांव का युवक कुलदीप जो पहले से उनकी पुत्री से बातचीत करता था उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...