महाराजगंज, मार्च 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली क्षेत्र में एक युवक को एक युवती को बाइक पर लिफ्ट देना महंगा पड़ा। कुछ युवकों ने गलतफहमी में युवक को प्रेमी समझ बाइक से पीछा कर उसे रोक लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। एक युवती घुघुली से शिकारपुर की तरफ जा रहे एक बाइक चालक युवक को रोका। गाड़ी पर बिठाने का अनुरोध किया। शिकारपुर तक जाने की बात कहकर युवती बाइक पर सवार हो गई। युवक बाइक लेकर आगे बढ़ा। इसी बीच घुघली के कुछ युवक उस बाइक का पीछा कर पोखरभिंडा पेट्रोल पंप तक जाते-जाते उसे घेर लिया। बाइक चालक को रोककर पीछा करने वाले लड़के उसकी पिटाई करने लगे। पेट्रोल पंप के कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले को शांत कराया। पिटाई के बाद बाइक चालक वहां से चला गया। मौके पर पहुंच पुलिस टीम ने घु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.