उन्नाव, दिसम्बर 27 -- बारा सगवर। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपनी 19 वर्षीय बेटी को बहला कर भगा ले जाने का आरोप गांव के ही दो युवक पर लगाया है। महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बेटी को गांव के ही अंकित पुत्र राम प्रकाश व अंकित का साथी राज पुत्र शिव कुमार बहला कर भगा ले गए हैं। बेटी आधार कार्ड व घर में रखे 30 हजार रुपए भी ले गई है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि दोनों युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...