अलीगढ़, जनवरी 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक इलाके की युवती विशेष समुदाय का युवक भगाकर ले गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपी उसका धर्म परिवर्तन करा सकता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन क्षेत्र के एक इलाका निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि उनकी बहन शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर से चली गई है। वह एक मुस्लिम लड़के से बात करती थी। कुछ समय पहले उसे फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था तो परिजनों ने डाट फटकार लगाई थी। साथ ही उसका फोन छीन लिया था। परिजन युवती की शादी की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि सोची समझी रणनीति के तहत घटना की गई है। संदेह है कि आरोपी द्वारा बहन का धर्म परिवर्तन कराया जा सकता है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन विनोद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया ...