हमीरपुर, फरवरी 13 -- सरीला। थाना जलालपुर अंतर्गत गांव से एक युवक गांव की ही युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी बहन को गांव का ही चंद्रशेखर 12 फरवरी को रात में बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया है। बहन अपने साथ 1.85 लाख कैश तथा सोने-चांदी के गहनों के अलावा आधारकार्ड व शिक्षा संबंधी कागजात भी ले गई है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.