कौशाम्बी, दिसम्बर 8 -- संदीपनघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को गांव का ही शब्बीर अहमद उर्फ भुल्ली भगा ले गया है। युवती अपने साथ छह लाख रुपया नकद लेकर गई है। इसके अलावा घर के जेवरात भी समेट ले गई है। काफी खोजबीन के बाद पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। युवती के पिता ने बताया कि शादी के लिए उसने अपना खेत बेचा था। इसी रकम को लेकर युवती गायब हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...