प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- मानिकपुर। मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी को लालू का पुरवा सुल्तानपुर घोष, फतेहपुर निवासी पिंटू निषाद जो अपने मामा के घर में रहता था, 29 जनवरी को बहका फुसलाकर भगा ले गया। उसकी बेटी घर में रखे दो लाख रुपये नकद, दो लाख रुपये के जेवरात भी साथ ले गई है। युवती के पिता ने चार लोगों के खिलाफ युवक का सहयोग कर भगाने में मदद का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पिंटू निषाद सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.