गाजीपुर, फरवरी 10 -- मरदह। बिरनो थाना के एक गांव निवासी युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दो युवकों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। चौबेपुर निवासी विकास राजभर, सर्वजीत राजभर की पुलिस तलाश में जुट गई है। पांच फरवरी को रात आठ बजे युवती घर से दुकान पर सामान खरीदने गयी थी। घण्टों तक इंतजार के बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो लोगों ने खोजबीन शुरू किया। पता नहीं चलने पर पुलिस को तरीहर दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...