प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 10 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हीरागंज के एक मोहल्ला निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी 22 वर्षीय बेटी आठ दिसम्बर की रात खाना खाकर घर में सो गई। नौ दिसंबर की सुबह करीब पांच बजे उसे जगाने गया तो बिस्तर पर नहीं मिली। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही युवक उसकी बेटी को बहका-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...