गोरखपुर, फरवरी 9 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती को गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि गांव निवासी युवक शनिवार को उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। युवती घर से कान की बाली, सोने की माला सहित अन्य गहने और 3200 रुपये नकद लेकर गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...