जौनपुर, दिसम्बर 10 -- बदलापुर। क्षेत्र के एक गांव की युवती को भगाने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि एक गांव निवासी पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 23 वर्षीय पुत्री को सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...