मेरठ, दिसम्बर 10 -- किठौर। पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में ब्लैकमेल करने वाले आरोपी अरशद को शाहजहांपुर के मीतापुर तिराहे पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ला कुरैशियान शाहजहांपुर निवासी अरशद पुत्र अकबर पर एक युवती ने आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। जब शादी की मांग की तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकाकर उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...