मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- रामराज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बुधवार को उसी गांव का एक युवक बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया। युवती के पिता ने उसी गांव के युवक समेत 8 लोगों पर उसकी पुत्री को बहला फुसला कर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए रामराज थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को रामराज थाना पुलिस ने युवती को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रामराज थाने के एसएसआई जय सिंह नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को रामराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को उसी के गांव का एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया था जिसमें युवती के पिता ने युवक समेत उसके अन्य परिजनों तथा दो दोस्तों समेत 8 लोगों को नामजद करते हुए अपहरण तथा एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। रामराज पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.