महाराजगंज, जनवरी 30 -- परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी का झांसा देकर एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार को आरोपी आसिफ निवासी खोरहवा थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर को रूद्रपुर भलुहीं के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक के खिलाफ धारा 137(2)/87 बीएनएस एवं 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी आसिफ को ग्राम रुद्रपुर भलुहीं महुअवा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.