औरैया, फरवरी 6 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए दो नामजद युवकों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित पिता के अनुसार बीते गुरुवार की सुबह वह अपनी पत्नी का इलाज कराने इटावा गया था। इसी दौरान गांव के ही दो युवक उसकी पुत्री को घर से खेतों की ओर बुलाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि दोनों युवक युवती को मोटरसाइकिल पर बैठाकर फरार हो गए। शाम को जब पिता घर लौटा तो पुत्री के लापता होने की जानकारी हुई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जानकारी मिली कि युवती को शिवा उर्फ हरिओम पुत्र ललई तथा उसका साथी रमन पुत्र अज्ञात निवासी रमपुरा अपने साथ ले गए हैं। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.