गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोलाबाजार। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम बेलना पार से 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़ित की के अनुसार, 17 फरवरी को उपनगर गोला के वार्ड नंबर 10 बराह निवासी सत्येंद्र पुत्र चंद्रशेखर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। गोला पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और युवती को सकुशल बरामद करने का प्रयास जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...