गोरखपुर, फरवरी 23 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद बड़हलगंज क्षेत्र के सूबेदार नगर माझा गांव में एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने शुभम यादव, सुधीर यादव व अजीत यादव के खिलाफ धारा मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार 4 जनवरी 2026 की सुबह आरोपित युवती को घर से शादी का झांसा देकर भगा ले गए। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन सुराग नहीं मिला। इंस्पेक्टर सुनील राय ने बताया कि युवती की तलाश जारी है और जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...