गोरखपुर, फरवरी 23 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सूबेदार नगर माझा गांव में एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रविवार देर शाम तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार 4 जनवरी 2026 की सुबह गांव के शुभम यादव, सुधीर यादव और अजीत यादव कथित रूप से उसकी पुत्री को घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने शादी का झांसा देकर युवती को भगाया है। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और संभावित ठिकानों पर काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। उनका यह भी आरोप है कि घटना से कुछ दिन पहले आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज की थी और जान-माल का नुकसान पहुंचाने तथा बेटी को भगा ले जान...