बदायूं, दिसम्बर 6 -- बदायूं। युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और घर से जेवर व नगदी चोरी करने के मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक निवासी ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाला शोएब पुत्र जाकिर, उसके पिता जाकिर, चाचा शाजिद और ताऊ शाकिर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी घर से लगभग दो लाख रुपये के जेवर और नगदी भी साथ ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि कई दिन बीतने के बावजूद उसकी बेटी बरामद नहीं हो सकी, जिससे किसी अनहोनी की आशंका बढ़ गई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.