आगरा, अगस्त 9 -- शमसाबाद की एक युवती को इंस्टाग्राम पर फालोअर बढ़ाने थे। उसकी तबियत खराब है। दवा खाते समय वीडियो बनाया। गुड बाय लिखकर उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। एआई की मदद से मेटा ने वीडियो को खुदकुशी से संबंधित माना। उत्तर प्रदेश पुलिस को वीडियो और युवती की लोकेशन शेयर की। दस मिनट में शमसाबाद पुलिस युवती के घर पहुंच गई। युवती सही सलामत मिली। पुलिस ने बताया खुदकुशी से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही मेटा उन्हें पकड़ लेता है। जो भी वीडियो पोस्ट करता है, उसकी लोकेशन संबंधित प्रदेश के मुख्यालय को भेजी जाती है। प्रदेश पुलिस मुख्यालय से संबंधित जिले की पुलिस को सूचना किया जाता है। मेटा से मिले अलर्ट के बाद पुलिस युवती के घर पहुंची। उसके बारे में पूछा। घरवालों ने बताया कि बुखार आ रहा है। आराम कर रही है। पुलिस ने उसे सामने बुल...