बस्ती, दिसम्बर 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। नशीला पदार्थ खिलाकर एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि उसकी वीडियो और फोटो बना ली गई, जिसे वारयल करने की उसे धमकी दी जाने लगी। ब्लैकमेल कर आरोपी ने 45 हजार रुपया भी ले लिया। प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर कप्तानगंज पुलिस ने रेप समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने शिकायती-पत्र में बताया है कि इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले आरोपी धर्मेन्द्र कुमार ने उसकी चाय में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीने के बाद वह बेसुध हो गई तो इसका फायदा उठाकर उसने दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। आरोपी धर्मेन्द्र अश्लील वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसी का फायदा उठ...