रामपुर, मार्च 30 -- एक युवती ने एक व्यापारी पर रात में घर आकर जान से मारने की नीयत से फायर झोंकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोविंदपुरा निवासी रजवंत कौर पुत्री अतर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। उसने आरोप लगाया कि वह नगर के माठखेड़ा मार्ग स्थित अमनदीप कंबाइन स्पेयर पार्ट्स पर काम करती थी। दुकान स्वामी बलजिंदर सिंह चीमा का व्यवहार अच्छा न होने के कारण उसने काम छोड़ दिया और किसी अन्य स्थान पर काम तलाश करने लगी। लेकिन बलजिंदर सिंह उसे जबरदस्ती अपनी ही दुकान पर काम करते रहना चाहता है। इसी बीच व्यापारी अपनी कार से उसके घर आ धमका और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की नीयत से दो फायर भी किए। लेकिन वह बाल-बाल बच गई। शोर-शराबा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.