औरैया, जनवरी 2 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती को देखकर अश्लील गाना गाने और विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को उसकी बहन खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही गौरव और विशाल ने उसे देखकर अश्लील गाने गाने शुरू कर दिए। युवती द्वारा विरोध करने पर दोनों युवकों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तत्काल पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.