अमरोहा, जनवरी 31 -- गजरौला, संवाददाता। युवक ने नशीला दूध पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना बीते साल 23 मार्च की बताई जा रही है। मामले में एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से एक रिश्तेदार युवक फोन पर बात करता था। आरोप है कि बीते साल 23 मार्च को युवक ने युवती को गजरौला में मिलने बुलाया और रेलवे स्टेशन के पास एक गेस्ट हाउस में ले गया। वहां नशीला दूध पिलाकर आरोपी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में इस बावत किसी को भी बताने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद युवक ने युवती को किसी दूसरे स्थान पर बुलाया व दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता युवती ने आरोपी के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर ...