प्रयागराज, नवम्बर 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र की एक युवती को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। शातिरों ने फोन कॉल काटने पर मुकदमा दर्ज होने की धमकी देकर पहले डराया और फिर ओटीपी भेजकर खाते से रुपये निकाल लिए। पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात में एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है। महोबा के अजनार के बड़ोखेरा की मूल निवासी रोशनी वर्तमान में प्रयागराज के राजापुर में रहती है। रोशनी का कोटक महिंद्रा बैंक शाखा मेडिकल चौराहे में बचत खाता हैं। इसी खाते से वह अपने मोबाइल फोन पर यूपीआई का भी इस्तेमाल करती हैं। आरोप है कि 28 अक्तूबर को अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉलर ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि तुम्हारा मोबाइल सर्विलांस पर लगा है। साथ ही रोशनी को ध्यान से सारी बात सुनने और कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.