मुरादाबाद, मार्च 19 -- थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को झांसा देकर एक युवक ने अपने घर पर रख लिया और इस बीच उसकी अश्लील वीडियो बना ली। ब्लैकमेल करने के बाद उससे शादी कर ली, तब से विवाहिता को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। गर्भवती होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया। शादी के दौरान आरोपी पति साहिल ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए, अब उसकी फेसबुक आईडी हैक करके अश्लील फोटो अपलोड कर दिए। इस मामले में आरोपी युवक साहिल व उसके पिता अजीत निवासी मुरादाबाद के चाऊ की बस्ती, लाइन पार के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.