उरई, दिसम्बर 17 -- जालौन। युवक द्वारा युवती को जेवर व नकदी समेत बहला फुसलाकर ले जाने की शिकायत पीड़िता के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। जालौन कोतवाली क्षेत्र निवासी एक भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी 21 वर्षीय बहन को गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम गुपलापुर निवासी ऊदल उर्फ छोटू ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। बीती 15 दिसंबर की रात वह परिवार के सदस्यों के साथ सोया था। रात करीब एक बजे जब उसकी नींद खुली तो उसकी बहन लापता था। काफी तलाश करने के बाद पता चला कि बहन को ऊदल अपने साथ रात में बहला फुसलाकर ले गया है। आरोप लगाया कि बहन अपने साथ उसकी पत्नी का मंगलसूत्र, सोने के कुुंडल और 1.35 लाख रुपये अपने साथ लेकर गई है। पीड़ित भाई ने बहन की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है। भा...