हापुड़, जुलाई 29 -- पूरे जनपद में ड्रोन का शोर मचा हुआ है। जिसके चलते लोग जमकर अफवाहों को फैला रहे हैं और गांव मोहल्लों से निकलने वालों के साथ मारपीट कर रहे हैं। थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में रविवार की देर रात को गांव में घूम रही युवती को ग्रामीणों ने चोर समझकर उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने युवती को गांव में घुमाया और इसके बाद युवती को वापस भेज दिया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आसमान में ड्रोन उड़ने की अफवाह धौलाना तक पहुंच गई है। लोगों का कहना है कि चोर ड्रोन उड़ाकर चोरी समेत अन्य वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। रविवार की रात को एक युवती गांव से निकल रही थी। इस दौरान किसी ग्रामीण ने आसमान में ड्रोन उड़ने की बात ग्रामीणों को बता दी। सैकड़ों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.