शाहजहांपुर, जनवरी 26 -- थाना क्षेत्र के ग्रामीण युवक और उसकी मां बहन के विरूद्ध युवती को जबरन ले जाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस प्रकरण की जांच पड़ताल में लगी है। थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण महिला की तहरीर के मुताबिक विगत 18 दिसंबर को सुबह पीड़िता की बेटी गांव के बाहर बने मकान में थी। गांव का युवक अपनी मां और बहन की मदद से जबरन पीड़िता की बेटी को ले गया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...