सीवान, अप्रैल 14 -- हुसैनगंज, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हबीबनगर गांव में गत 6 अप्रैल को एक युवती को घर में बुलाकर साजिश के तहत जला देने का आरोप लगाया गया है। आरोप लगाने वाले हबीबनगर निवासी मृतक युवती के पिता हरेराम बिंद ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर बताया कि उनकी पुत्री को 6 अप्रैल की देर रात्रि को गांव के ही युवक ने फोन करके बुलाया। वहां युवक के घर के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर युवती के शरीर में आग लगा दिया गया, जिस से युवती बुरी तरह झुलस गई। इलाज के लिए उसे सीवान के जिला अस्पताल में लाया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु उच्च संस्थान के लिए रेफर कर दिया गया। किन्तु पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही युवती की मौत हो गई । युवती के मृत शरीर का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ। इस मामले में हुसैनगंज थानाध्यक्ष अजीत कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.